राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, रायपुर। नाम में क्या रखा है? यह सवाल अक्सर पूछा जाता है, लेकिन कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह उसकी अस्मिता और सम्मान का सवाल था।

वर्षों पुरानी कसक अब आखिरकार खुशी में बदल गई है। जिले के चंडालपु गांव का नाम अब आधिकारिक रूप से चंदनपुर कर दिया गया है। शासन ने नाम परिवर्तन का राजपत्र में विधिवत प्रकाशन कर दिया है, जिससे अब यह नया नाम सरकारी रिकॉर्ड और शासकीय वेब पोर्टल में स्थायी रूप से दर्ज रहेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार रात गांव में पहुंचे और राजपत्र की प्रति सौंपते हुए ग्रामीणों को बधाई दी। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

उपमुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 11.70 लाख रुपये की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि , जिसमें सीसी रोड और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक विशेष शिविर लगाया जाएगा, जिसमें आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ग्रामीण लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। नाम बदलने से गांव की पहचान को लेकर जो हीन भावना थी, वह अब खत्म हो गई है। राजपत्र जारी होने के बाद गांव में जश्न का माहौल है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version