बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टी की। जिले के दक्षिणी हिस्से के जंगल में सुबह 7:30 बजे यह फायरिंग शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। एक अधिकारी के अनुसार फायरिंग का सिलसिला अभी भी जारी है। अब तक मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी ऑपरेशन समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।

इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी ढेर किए गए थे। बस्तर क्षेत्र में सात जिले आते हैं, जिनमें बीजापुर भी शामिल है।

पिछले साल, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र ने इस साल 31 मार्च तक देश से लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म को समाप्त करने की समयसीमा निर्धारित की है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version