दुर्ग जिले में कई इंस्पेक्टरों की बस्तर संभाग में तैनाती, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

दुर्ग, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर के 64 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला कर दिया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस तबादला सूची में दुर्ग जिले को कई नए निरीक्षक मिले हैं, वहीं यहां पदस्थ कई अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में किया गया है। आदेश के अनुसार बस्तर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव समेत कई नक्सल प्रभावित जिलों से अधिकारियों का स्थानांतरण मैदानी जिलों में किया गया है।

दुर्ग जिले में ये निरीक्षक आए

  • मो. तारिक हरीश (बस्तर से दुर्ग)
  • राजकुमारी पाण्डेय (कोंडागांव से दुर्ग)
  • राकेश कुमार खुंटेश्वर (नारायणपुर से दुर्ग)

दुर्ग जिले से इन निरीक्षकों का हुआ तबादला

  • अम्बर सिंह भारद्वाज – कांकेर
  • रामेन्द्र कुमार सिंह – कोंडागांव
  • मनीष शर्मा – दंतेवाड़ा
  • राजेश कुमार साहू – सुकमा
  • श्रद्धा पाठक – कोंडागांव
  • सुश्री वंदिता पानिकर – कोंडागांव
  • आनंद शुक्ला – बीजापुर

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस व्यापक तबादला आदेश को राज्य पुलिस प्रशासन में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न जिलों में प्रशासनिक संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version