गौरेला पेंड्रा मरवाही: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जोगीसार इलाके में कल शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो सियार रिहायशी इलाके में आ धमके और ग्रामीणों पर हमला करने लगे। हमले में लगभग दर्जन भर ग्रामीण घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला, गौरेला थाना क्षेत्र के जोगीसार गांव का है। जहां पर कल शाम अंधेरा होने के बाद रिहायशी बस्ती में जंगल से दो सियार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला और बच्चे समेत करीब दर्जनभर ग्रामीण घायल हुए एक युवक पर तो सियार ने घर के अंदर सोते समय हमला कर दिया। सियार के द्वारा हमला करने की जानकारी मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंचा पर तब तक सियार जंगल की ओर वापस लौट गए। वहीं, इस हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है और सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version