राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन और विस्तार के उद्देश्य से छह नए जिलों में खेल अधिकारी के पदों को मंजूरी दे दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिलों में खेल अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के इस निर्णय से नए जिलों में खेल गतिविधियों के संचालन, खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और खेल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के आदेश के बाद इन जिलों में खेल प्रशासन को और व्यवस्थित बनाया जाएगा। इसी बीच राजधानी रायपुर की छात्रा अमृता मुगरी ने एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE)-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 94, स्टेट रैंक 5 और कैटेगरी रैंक 1 हासिल की है। इस उपलब्धि के आधार पर अमृता को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, भोपाल के बीएड (सामाजिक विज्ञान एवं भाषा) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। उनकी इस सफलता से उनके माता-पिता तपन कुमार मुगरी और अंजली मुगरी गौरवान्वित हैं। अमृता ने अपनी स्कूली शिक्षा एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की, जबकि स्नातक की पढ़ाई पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से की है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
