राष्ट्रवाणी: रायपुर, 27 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने हालिया ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राज्य के ‘हर घर मुंगा’ पोषण अभियान की सराहना किए जाने का स्वागत किया और कहा कि राज्य की पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना गर्व की बात है।

कांकेर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साय ने छत्तीसगढ़ के लोगों से अपने घरों के आसपास सहजन के पौधे लगाने और इसके पोषण संबंधी फायदों के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की। साय ने अंतागढ़ विकासखंड के लामकनहार गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सुना।

मोदी ने सितंबर को पोषण माह के रूप में रेखांकित करते हुए छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुंगा’ अभियान का उल्लेख किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्थानीय रूप से ‘मुंगा’ के नाम से जाने जाने वाले सहजन को रोजाना के भोजन में शामिल करने और इसके पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की पहलों को मान्यता देना न केवल वहां के लोगों के प्रयासों को स्वीकार करना है बल्कि उन्हें इस तरह के काम करने के लिए प्रेरित भी करता है।

साय ने कहा, ‘‘सहजन आसानी से उपलब्ध है और इसकी पत्तियां, फूल और फलियों में आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version