राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोरिद वार्ड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भर्रीपारा निवासी तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला 7 वर्षीय लक्ष्य साहू दोस्तों के साथ खेलते समय तेज बहाव वाले नाले में बह गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन और बचाव दल बच्चे की तलाश में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्य अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।

खेलते-खेलते वह नाले के पास पहुंच गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर तेज बहाव वाले पानी की चपेट में आ गया और वह बह गया। लगातार दो दिनों से हुई बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज है।

आशंका जताई जा रही है कि बच्चा नाले की सुरंग में फंस गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा पानी के बहाव में कहां तक बहा है या नाले के किस हिस्से में फंसा है। बताया गया है कि नाले के किनारे सुरक्षा के लिए न तो बाउंड्री वॉल है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा है। ऐसे में हादसे के बाद नाले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बच्चे नाले के आसपास न जाएं और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बचाव दल लक्ष्य की तलाश में जुटा हुआ है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version