राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु दौरे से वापस रायपुर लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बेंगलुरु प्रवास और प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना को लेकर जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे सत्य साईं ट्रस्ट के सद्गुरु मधुसूदन साईं के 47वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने बेंगलुरु गए थे। सत्य साईं ट्रस्ट का छत्तीसगढ़ में भी एक बड़ा अस्पताल संचालित हो रहा है, जहां 15 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के हृदय रोग का निःशुल्क इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से आने वाले समय में प्रदेश में और भी अस्पताल खोले जाने की योजना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना को लेकर कहा कि प्रदेश में लोगों के बिजली बिल लंबे समय से पेंडिंग होने की शिकायतें सामने आती थीं। कोरोना काल के दौरान भी कई लोगों के बिजली बिल लंबित हो गए थे। ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। साय ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक बढ़ गया है, उन्हें संबंधित बिजली कार्यालय में पंजीयन कराना है। अब तक 42 हजार से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और यह संख्या आगे और बढ़ने की संभावना है। सीएम साय के मुताबिक, योजना के तहत उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 700 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली सरचार्ज माफ किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य आम लोगों को बिजली बिल के बढ़े हुए भार से राहत देना और लंबित बिलों के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण
