राष्ट्रवाणी: मुख्यमंत्री Sai Press Conference Video /image: IBC24 File मुख्यमंत्री Sai Press Conference Video: रायपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। इन्ही आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय भी मौजूद रहे। सीएम साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे चुनाव आयोग पर लांछन लगा रहे हैं। (मुख्यमंत्री Sai Press Conference Video) साय ने कहा कि कांग्रेस सौ बार से ज्यादा चुनाव हार चुकी है और अब राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ पर उतारू हो गए हैं।

सीएम साय ने कहा कि चुनाव आयोग के प्रेस नोट के बाद ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने SIR समेत सभी मुद्दों पर पूरी जानकारी दी है। साय के मुताबिक, विपक्ष कोरी कल्पना के आधार पर चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai LIVE — IBC24 News (@IBC24News) September 27, 2026 सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बीजेपी पर वोट चोरी जैसे आरोप लगाए जाएंगे तो पार्टी उसका जवाब देगी। (मुख्यमंत्री Sai Press Conference Video) उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से SIR और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर जानकारी सार्वजनिक की गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version