राष्ट्रवाणी: रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने राजनांदगांव जिले के ग्राम फुलजार स्थित न्यू लुक बायोफ्यूल्स एथनॉल प्लांट के संचालन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 170 केएल क्षमता वाला यह प्लांट पर्यावरणीय शर्तों का पालन किए बिना संचालित किया जा रहा है। भंसाली का आरोप है कि प्लांट में अनिवार्य CO2 प्लांट स्थापित नहीं किया गया है, जबकि पर्यावरण स्वीकृति के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह जरूरी बताया गया है। उन्होंने कहा कि करीब दो साल से नियमों के उल्लंघन के बावजूद प्लांट का संचालन जारी है और कतो (Consent तो Operate) के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इससे आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य और कृषि भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। भंसाली ने फेफड़ों, हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा जताते हुए कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पर्यावरण विभाग पर विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराने, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने और कतो नवीनीकरण रोकने की मांग की है।
Trending
- बीसीसीएल ने सुरक्षित और आधुनिक खनन को बढ़ावा देने के लिए मुनीडीह परियोजना में XV सीम लॉन्गवॉल सिस्टम लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, उच्च उत्पादन और मजबूत प्रतिबद्धता का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली – भारतीय पीएसयू
- जलवायु परिवर्तन से भारत की खाद्य सुरक्षा को ख़तरा, हीटवेव, सूखा और फसल घाटा बढ़ रहा है – भारतीय पीएसयू
- झारखंड 62 बंद कोयला खदानों की फिर से नीलामी करेगा – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- अंताल्या में COP31: वैश्विक ऊर्जा संकट, जलवायु वित्त और जीवाश्म ईंधन परिवर्तन जलवायु शिखर सम्मेलन पर हावी होने के लिए तैयार – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू

