राष्ट्रवाणी: अमेजन और फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल्स के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Croma ने भी अपने फेस्टिव ऑफर्स का पिटारा खोल दिया …और पढ़ें आईफोन 17 प्रो मैक्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन और फ्लिपकार्ट इस वक्त अपनी फेस्टिव सेल्स चला रहे हैं, जहां अलग-अलग कैटेगरीज के कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
हालांकि, केवल यही प्लेटफॉर्म्स फेस्टिव डील्स पेश नहीं कर रहे हैं, बल्कि Croma जैसे रिटेलर्स भी काफी अट्रैक्टिव ऑफर्स लेकर आए हैं। अगर आप आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आप Croma की वेबसाइट से इस फोन पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। इस डील और फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सब कुछ जानने के लिए आगे पढ़ें।
एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को भारत में 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अपनी फेस्टिव सेल के दौरान Croma इस आईफोन 17 प्रो मैक्स पर 10,910 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस फोन की कीमत घटकर 1,38,990 रुपये हो गई है। इसके अलावा, पेमेंट के लिए ICICI Bank, IDFC Bank या HDFC Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 4,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है।
ध्यान रहे कि ये ऑफर Croma की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को 6,543 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ 6.9-इंच का 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिलता है।
ये हाई-एंड फ्लैगशिप फोन A19 प्रो चिपसेट पर काम करता है। एप्पल के मुताबिक, ये डिवाइस 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम ऑफर करता है। फोटोग्राफी के लिए, आईफोन 17 प्रो मैक्स के बैक में ट्रिपल फ्यूजन कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 4x ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है।
वहीं सामने की तरफ, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, डिवाइस में वेपर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है और इसके फ्रंट और बैक दोनों को Ceramic Shield 2 की सिक्योरिटी मिलती है। अगर आप एप्पल का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Croma पर मिल रही ये आईफोन 17 प्रो मैक्स डील आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है।
फ्लैट डिस्काउंट और एलिजिबल बैंक ऑफर्स के साथ बायर्स इस डिवाइस पर कुल 14,910 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। हालांकि, खरीदारी करने से पहले लागू होने वाले बैंक ऑफर्स के नियम और शर्तें जरूर चेक कर लें। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को एप्पल की तरफ से आधिकारिक तौर पर डिस्कंटिन्यू कर दिया गया है।
इसलिए ये आपको कंपनी के ऑनलाइन या रिटेल स्टोर पर देखने को नहीं मिलेगा।

