नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान की सीरीज ”द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड” की तारीफ करते हुए कहा है कि यह ओटीटी पर अब तक देखी गई सबसे बेहतरीन सीरीज में से एक है और शाहरुख खान को अपने बेटे पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने रविवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इस सीरीज की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा और कहा कि इसकी तारीफ के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं. लोकसभा सदस्य ने इस सीरीज को देखने के बाद यह पोस्ट किया था.

”द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड” का निर्देशन आर्यन खान ने किया है और इसके साथ ही रचनात्मक जगत में उनकी पारी का आगाज हुआ है.
थरूर ने कहा, ”मैं दो दिनों से सर्दी-खांसी से जूझ रहा हूं और कई कार्यक्रम रद्द कर रहा हूं. मेरे स्टाफ और मेरी बहन स्मिता थरूर ने मुझे कंप्यूटर से ध्यान हटाकर ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज. देखने के लिए मनाया और यह मेरे लिए अब तक की सबसे अच्छी चीज.ों में से एक है. यह ओटीटी खरा सोना है.” उनका कहना है, ”अभी-अभी आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म, “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” देखी और मेरे पास तारीफ के लिए शब्द नहीं बचे हैं. लेखन धारदार है, निर्देशन बेबाक है और व्यंग्य की निडरता है, बॉलीवुड को इसकी जरूरत है.” थरूर ने कहा कि एक पिता के तौर पर शाहरूख खान को अपने बेटे पर गर्व करना चाहिए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version