सीजी न्यूज ऑनलाइन 5 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक (DSP) सुश्री कल्पना वर्मा, जिला दंतेवाड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के दौरान दिए गए कथनों एवं व्हाट्सएप चैट में परस्पर विरोधाभास पाए गए हैं। साथ ही कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करने, अपने पद का दुरुपयोग करने तथा अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आरोप प्रतिवेदित किए गए हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के प्रतिकूल पाया गया है।
उक्त तथ्यों के आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत सुश्री कल्पना वर्मा को निलंबित करने का निर्णय लिया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। साथ ही, निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
यह आदेश 05 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार जारी किया गया है, जिस पर पूरन लाल साहू, अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग के हस्ताक्षर हैं।
प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार एवं पद के दुरुपयोग के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है। आगे की विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version