दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में दंतेवाड़ा जिले में तीन दिवसीय पदयात्रा के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राज्य के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बैज के नेतृत्व में 26 से 29 मई तक किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 किलोमीटर लंबी न्याय पदयात्रा का समापन दंतेवाड़ा में कलेक्टर कार्यालय के घेराव के साथ हुआ.

इस अवसर पर बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं. बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉरपोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है और बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें पूंजीपतियों को दे दी गई. अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर के आसपास बैरिकेड लगाया गया था और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version