ओंटारियो: कनाडा केपीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा देखने को मिला है। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जैसे ही लैंडिंग के लिए उतरा बर्फीली जमीन होने के कारण वो पलट गया।

19 घायल, कई लोगों की हालत गंभीर

हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। एयरपोर्ट ने एक्स पर पुष्टि की कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के साथ एक “घटना” हुई और 76 यात्री और चार चालक दल के सदस्य घायल हैं।

हादसे में आठ लोग हुए घायल

पुलिस ने बताया कि इस घटना (Canada Delta Airlines Plane Crash) में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य सात को हल्की चोटें आई हैं।

मिनियापोलिस से आई इस फ्लाइट में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। एबीसी न्यूज से बात करने वाले सूत्रों के अनुसार, विमान के पलटने और आग लगने के कारणों सहित दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।

सभी लोग सुरक्षित

क्रैश लैंडिंग के बाद, टोरोंटा पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें बचाव अभियान में जुट गई।

एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एयरलाइन ने लिखा, “टोरंटो पियरसन को मिनियापोलिस से आने वाले डेल्टा एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग के दौरान हुई घटना की जानकारी है। आपातकालीन टीमें प्रतिक्रिया दे रही हैं। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version