राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह,जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की हरकत रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बलौदा ब्लॉक के स्कूल में शिक्षिका द्वारा तंत्र मंत्र करने की घटना के बाद अब पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेड मास्टर की घिनौनी हरकत सामने आई है, जो क्लास में अपना पैंट निकालकर बच्चों से अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, हेड मास्टर भुवनेश्वर कौशिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाए अपना पैंट निकालकर बैठे थे और चौथीं-पांचवी कक्षा की बालिकाओं को अपने पास बुला रहे थे। हेड मास्टर की इस हरकत से डरे छात्र-छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जब परिजन स्कूल पहुंचे, तो हेडमास्टर अपनी कुर्सी में अंडरवियर पहनकर बैठे थे, जिसके बाद इसकी सूचना डायल 112 के साथ पामगढ़ थाना में दी गई। स्कूल के अंदर हेडमास्टर के इस करतूत की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके मे पहुंची और हेडमास्टर को थाना लेकर गई, जिसके बाद बच्चों के साथ अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और दोषी हेड मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पामगढ पुलिस ने छात्राओं और परिजनों के बयान के बाद मामला दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। हेड मास्टर की इस हरकत को देखकर बच्चों के साथ उनके परिजन सहमें हुए हैं और इस मामले में दोषी हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version