राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Dantewada School Closed New Update: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्कूलों की छुट्टियां एक दिन और बढ़ा दी गई है। चक्रवार अर्णव से होने वाले मौसमी बदलाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन यह फैसला लिया है। जिले के स्कूल आज मंगलवार को भी बंद थे।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल बता दें कि, छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम की इस स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 12.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है।
चक्रवात के प्रभाव से आने वाले समय में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की बात कही है।
मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
28 अक्टूबर को दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी से अति भारी बारिश और खराब मौसम का खतरा बना रह सकता है। इसके अलावा दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और कबीरधाम समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 अक्टूबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली और कबीरधाम जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
वहीं, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान निचले इलाकों में पानी भरने, सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने और बिजली गिरने का खतरा बढ़ने की संभावना जताई है है। खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
तेज हवा चलने पर पेड़ों, होर्डिंग और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। आकाशीय बिजली चमकने के समय खुले मैदान, खेत और पानी वाली जगहों से दूर रहें। यदि आप बाहर हैं, तो जल्द से जल्द किसी मजबूत इमारत के अंदर सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।
बारिश के दौरान जलभराव वाली सड़कों और उफनते नालों को पार करने की कोशिश न करें। वाहन चलाते समय भी विशेष सतर्कता रखें। प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें और आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों की मदद लें।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा भी है। लोगों को बिना जरूरी काम के बाहर निकलने और खराब मौसम में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।
चक्रवात अर्नब का नाम बांग्लादेश ने सुझाया है। यह उत्तर हिंद महासागर में उठने वाले चक्रवातों के लिए तैयार आधिकारिक नामों की सूची में शामिल है। इस क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर आते हैं।
चक्रवातों के नाम तय करने के लिए 13 देशों ने मिलकर सूची तैयार की है। इनमें भारत, बांग्लादेश, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। हर देश ने 13 नाम सुझाए हैं. इस तरह सूची में कुल 169 नाम हैं।
संशोधित सूची को अप्रैल 2020 में अपनाया गया था. इन नामों का इस्तेमाल तय क्रम के अनुसार किया जाता है यानी हर नए तूफान के लिए अलग से नाम सोचने की जरूरत नहीं पड़ती. बल्कि सूची का अगला नाम इस्तेमाल किया जाता है। इसी आधार पर इस तूफान का नाम ‘अर्नब’ तय किया गया। अर्नब शब्द का संबंध आम तौर पर बंगाली भाषा में समुद्र या महासागर के अर्थ से जोड़ा जाता है. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग की आधिकारिक सूची में इस नाम का उच्चारण ओरनब दिया गया है, लेकिन इसका औपचारिक अर्थ नहीं बताया गया है।
चक्रवातों के नाम पहले से तय किए जाते हैं। इसलिए तूफान बनने के बाद किसी देश की सरकार या मौसम विभाग अपनी मर्जी से उसका नाम नहीं रखता। संबंधित क्षेत्र के लिए बनी सूची में जिस नाम की बारी होती है, उसे इस्तेमाल किया जाता है।
Ashoknagar News: जमीन विवाद के बीच महिला ने खुद को लगाई आग! अस्पताल में इलाज जारी सीएम योगी ने गिनाईं नए यूपी की उपलब्धियां, कहा- अब रात 2 बजे भी बेखौफ घर लौटती हैं बेटियां कार खरीदने वालों की बढ़ेगी टेंशन! इस तारीख से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानिए कितनी ढीली होगी जेब!
पिछली सरकारों में माफिया व अपराधियों को बढ़ावा मिला : आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला कांगो में इबोला के 10,000 से अधिक पुष्ट मामले, अफ्रीकी देशों में संक्रमण रोकने की चुनौती बढ़ी उत्तर: चक्रवात से जुड़े मौसमी बदलाव और खराब मौसम की आशंका के चलते छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown Web Title: Dantewada School Holiday Extended Amid Cyclone-Related Weather Alert छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेसियों को जाना था दिल्ली, लेकिन आखिरी वक़्त में रेलवे ने कर दिया खेला, पढ़ें क्या है पूरा मामला.. IAS अमित कटारिया समेत 3 अधिकारियों पर एक्शन!
हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस, तीन सप्ताह में मांगा जवाब छत्तीसगढ़ के हर जिले में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?.. प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को दिया ये निर्देश, आप भी पढ़ें दर्शन के बहाने मंदिर आई महिला ने पार किए भगवान के गहने, CCTV में कैद हुई वारदात, आप भी देखें वायरल वीडियो युवती की मौत के मामले में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, दोस्त को लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला प्यारे मियां को कोर्ट ने सुनाई 10 बार आजीवन कारावास की सजा, कांड भी ऐसे कि जानकर रह जायेंगे हैरान 45 साल की उम्र में भी मिलेगा सरकारी भर्ती का मौका!
संविदा कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 30 दिनों में होगा फैसला भाजपा को लगा तगड़ा झटका, पूर्व सांसद ने थाम लिया इस पार्टी का दामन, राज्यसभा की थी उम्मीद लेकिन..
