राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अब और ज्यादा आक्रामक तेवर में कार्रवाई करेगी. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी, परिवहन और भंडारण करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए. नशे के पूरे नेटवर्क पर पुलिस पूरी ताकत से टूट पड़े. कवर्धा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में राजनांदगांव रेंज स्तरीय एनडीपीएस कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में राजनांदगांव रेंज के पुलिस अधिकारी और विवेचना अधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार पर कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. नशे के सौदागरों से लेकर उनके पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर उसे जड़ से खत्म करना जरूरी है. नशीले पदार्थों का निर्माण, बिक्री, परिवहन, आयात-निर्यात और भंडारण करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों की विवेचना वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मजबूत बनाई जाए, ताकि आरोपी केवल गिरफ्तार ही न हों, बल्कि न्यायालय में भी दोषसिद्ध हों. यानी सरकार का संदेश साफ है—नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई नरमी नहीं, पुलिस की कार्रवाई सीधे नेटवर्क के खिलाफ होगी.
Trending
- Success Story: 13 साल की उम्र में छोड़ना पड़ी पढ़ाई, साइकिल पर बेचा मक्खन; फिर ऐसे बना दी ₹1000 करोड़ की कंपनी – राष्ट्रवाणी
- वालचंदनगर का दिलचस्प इतिहास: कॉटन कारोबारी से देश को पहली डिफेंस कंपनी देने वाले सेठ वालचंद की कहानी; इसरो के भी बने खास – राष्ट्रवाणी
- ग्लोबल मंच, लोकल फायदा: भारत के युवा, किसान और महिलाओं को मिलेगा 21 देशों का सहयोग, BRICS में प्रधानमंत्री मोदी ने रखा विजन – राष्ट्रवाणी
- अंबानी की कंपनी ले रही अमेरिकी बैंक से ₹18268 करोड़, क्यों आई ये नौबत? इसलिए होगा फंड का इस्तेमाल – राष्ट्रवाणी
- कभी क्लर्क था सिनेमा का ये हीरो, 50s में लगाई सुपरहिट फिल्मों की झड़ी… ‘वन-मैन इंडस्ट्री’ बन किया राज – राष्ट्रवाणी
- ‘अपनी पब्लिसिटी में कैसी शर्म…’ हिंदी और मराठी सिनेमा में सफलता का श्रेय खुद को देती हैं Sai Tamhankar – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, 41 की उम्र में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान – राष्ट्रवाणी
- गालिब की गजल से बना था Suraiya का टाइमलेस सॉन्ग, 72 साल बाद भी चढ़ा रहता है लोगों की जुबां पर – राष्ट्रवाणी

