रायपुर। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के क्वालिटी टेस्ट में देशभर में बिकने वाली 112 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं. वहीं 1 दवा का नमूना नकली निकला है. सितंबर 2025 की इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की 9 दवाएं भी अमानक निकली है.

अमानक दवाओं में कृमि मारने की दवा एल्बेंडाजोल, दर्द निवारक पैरासिटामॉल और एमोक्सिलीन जैसी रोजमर्रा की दवाएं भी शामिल हैं. 9 दवाओं को मानक गुणवत्ता से कम और एक दवा को नकली (मिस ब्रांडेड) घोषित किया गया है. इसका मतलब है कि ये दवाइयां मरीजों को ठीक करने के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं.

एल्बेंडाजोल के 4 अलग-अलग बैच लगातार फेल
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और राज्य औषधि लैब की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय प्रयोगशालाओं में 52 नमूने और राज्य प्रयोगशालाओं में 60 नमूने अमानक मिले हैं. छत्तीसगढ़ में एल्बेंडाजोल के 4 अलग-अलग बैच लगातार फेल पाए गए हैं. इन बैचों का निर्माण एएफएफवाई पैरेंटेरल्स कंपनी ने किया था.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version