राष्ट्रवाणी: शाह रुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर मन्नत की बालकनी में न आकर भी फैंस को निराश नहीं किया, …और पढ़ें शाह रुख खान ने फैंस के लिए लिखा प्यारा सा नोट शाह रुख खान ने फैंस को दिया खास संदेश ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ हुआ रिलीज एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
पिछले कई सालों से शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अपने जन्मदिन पर आधी रात को मन्नत की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। यह एक परंपरा सी बन गई है। लेकिन, सुपरस्टार के बांद्रा वाले बंगले से कुछ समय के लिए कहीं और चले जाने की वजह से, इस साल यह परंपरा टूट गई।
फिर भी, प्रशंसक अपने चहेते स्टार को बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर जमा हो गए। यहां भी शाह रुख ने उन्हें निराश नहीं किया। भले ही वे खुद सामने नहीं आए, लेकिन उन्होंने एक हाथ से लिखा नोट शेयर करके सभी का आभार व्यक्त किया।
मुंबई में शाहरुख खान के मशहूर घर ‘मन्नत’ को उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ के पोस्टर्स से जगमगा दिया गया, जिससे उनके 61वें जन्मदिन को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया। सोमवार आधी रात को मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए फैंस को फिल्म के कुछ सीन देखने को मिले। To the hearts that made him KING, a lot of love in return ❤️ #LoveLikeAKING #KING in cinemas on 24.12.2026 शाह रुख ने अपने हैंडरिटन नोट में लिखा,’आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।
मैं भी आप सभी को अपना प्यार और शुभकामनाएं भेजता हूं। ढेर सारा प्यार और बिग हग।’ इस प्यारे से अंदाज ने फैंस को उनके पसंदीदा सुपरस्टार की गैरमौजूदगी में भी जन्मदिन का एक खास संदेश पहुंचा दिया। एक फैन पेज ने शाह रुख की झलक शेयर की जहां वो परिवार के साथ साउथ मुंबई के ताज होटल में सेलिब्रेशन करने पहुंचे थे।
पार्टी के बाद शाह रुख जब बाहर निकले तो उन्होंने फैंस का प्यार देख हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस भी दी। And finally the birthday boy himself, a little wave, and a whole lot of happiness ❤️ Happy birthday KING KHAN! 👑 #HappyBirthdaySRK #King #ShahRukhKhan इस खास मौके पर शाह रुख ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया।
एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग के पहले गाने तू मिल जाए का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कई शानदार कलाकार नजर आएंगे।
यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

