जकार्ता. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी देविका सिहाग को रविवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अगस्त में मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब खिताब जीतने वाली हरियाणा की 20 वर्षीय देविका एकतरफा फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त ओकुहारा के खिलाफ 11-21, 9-21 से हार गईं.

आठवीं वरीयता प्राप्त देविका ने पहले दौर में मकाऊ की पुई ची वा को हराया था और फिर फाइनल तक के अपने सफर के दौरान चीनी ताइपे की ली सो युई, अमेरिका की इशिका जायसवाल और स्थानीय खिलाड़ी मुटियारा अयू पुष्पितसारी को शिकस्त दी. भारत के होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक देविका ने पिछले साल स्वीडिश ओपन और पुर्तगाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट के खिताब जीते थे. इसके अलावा एस्टोनियाई इंटरनेशनल और डच इंटरनेशनल स्पर्धाओं में उपविजेता रहीं थी.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version