Dharmendra Health Updates: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं, बेटी एशा देओल ने पोस्ट करके बताया कि धर्मेंद्र की हालत अभी स्थिर है वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने भी गलत खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है।

एशा देओल-हेमा मालिनी पहुंचे अस्पताल
धर्मेंद्र को अस्पताल में देखने के लिए मगंलवार सुबह हेमा मालिनी और एशा देओल अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान एशा के चेहरे पर उदासी के साथ-साथ हल्का गुस्सा भी नजर आ रहा है।

हेमा मालिनी ने निधन की झूठी खबरों पर जताया गुस्सा
हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।’

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं धर्मेंद्र
बता दें बीती रात सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। प्लीज, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version