धौलपुर: धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज गति से जा रहे अनियंत्रित ट्रक के बाइक पर पलट जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा शहर के बाड़ी रोड इलाके में हुआ।

जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि भोगीराम नगर कॉलोनी निवासी दो युवक अरंिवद (19) और विजय उर्फ करूआ (22) बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाड़ी से धौलपुर की ओर तेज गति से आ रहा, सामान से लदा अनियंत्रित ट्रक बाइक पर पलट गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक में आग लग गई तथा बाइक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि क्रेन की मदद से दोनों युवकों को ट्रक के नीचे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अरंिवद को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल विजय को जयपुर के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसने भी दम छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में कोतवाली में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version