नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा है कि “चाहे हम इसे पसंद करें या नहीं”, पाकिस्तान आज भी प्रासंगिक बना हुआ है. उनका कहना था कि धर्म आधारित राष्ट्र न केवल “बचे” रहे हैं, बल्कि “फलते-फूलते” भी रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को दिवंगत लॉर्ड मेघनाद देसाई की अंतिम कृति, ‘मोहन एंड मुहम्मद: गांधी, जिन्ना एंड ब्रेक अप इंडिया” के विमोचन के अवसर पर अपने वैचारिक दृष्टिकोण और वास्तविकताओं के बीच विरोधाभासों पर विचार किया.

चंडीगढ. से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने कहा, ”पाकिस्तान, भू-रणनीतिक खेल को बड़ी ही कुशलता से खेलकर प्रासंगिक बना हुआ है, भले हम चाहें या न चाहें. ऐसी परिस्थितियों में, यह कहना कि धर्म राष्ट्रवाद का आधार नहीं हो सकता, मूलत? बहुलवाद में विश्वास रखने वाले एक व्यक्ति के तौर पर मैं इससे सहमत हूं, लेकिन ऐतिहासिक तथ्य इसके विपरीत हैं. आस्था-आधारित राष्ट्र न केवल बचे हैं, बल्कि फल-फूल (भी) रहे हैं.” हालांकि, तिवारी ने पाकिस्तान के निर्माण में निहित विरोधाभासों को उजागर किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की स्थापना धार्मिक आधार पर हुई थी, लेकिन 1971 में पूर्वी पाकिस्तान के बांग्लादेश बनने के 25 वर्षों के भीतर ही यह धारणा टूट गयी, यह विभाजन धार्मिक नहीं, बल्कि “भाषाई” और “जातीय” विभाजनों पर आधारित था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version