राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी: जिले के नगरी वनांचल में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर घंटों विवाद की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों की मांग पर जब परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई, तब ग्रामीणों ने भी सशर्त दाह संस्कार की अनुमति दी। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ग्राम पंचायत नवागांव का है, जहां धर्मांतरित महिला महेश्वरी साहू की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। साहू परिवार द्वारा ईसाई धर्म अपनाए जाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने महिला के शव को गांव में दफनाने पर आपत्ति जताई। विवाद के बीच ग्रामीणों और परिवार के बीच बातचीत हुई। इसके बाद परिवार की ओर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने भी सशर्त दाह संस्कार की अनुमति दी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति के बीच प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को संभाला गया। धर्मांतरण के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर उठा विवाद अब सहमति के बाद शांत होता नजर आया। हालांकि, पूरे मामले ने इलाके में धर्मांतरण और अंतिम संस्कार की परंपराओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version