मुंबई. कई दिनों से अस्पताल में भर्ती जानेमाने अभिनेता धर्मेंद्र की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है. फिल्म जगत के एक सूत्र ने सोमवार को यह जानकारी दी. अभिनेता धर्मेंद्र (89) को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई बार भर्ती कराया गया है. नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक अंदरूनी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “धरम जी की हालत अच्छी नहीं है.” बेटे सनी देओल के प्रतिनिधि ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि “शोले” स्टार धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं.

जनसंपर्क (पीआर) प्रतिनिधि ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. आगे की टिप्पणी और अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी. सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें.” अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी, पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version