राष्ट्रवाणी: बारिश के मौसम में स्मार्टफोन कैमरे के लेंस में नमी आने की समस्या आम है। इस समस्या से निपटने के …और पढ़ें बारिश में फोन के कैमरे के अंदर चली गई नमी? इन आसान तरीकों से करें ठीक जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
पिछले कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। ऐसे में इस मौसम के दौरान स्मार्टफोन इस्तेमाल करते वक्त कई तरह की परेशानियां आती हैं। इनमें से एक समस्या डिवाइस के कैमरे के लेंस के अंदर नमी का आ जाना है।
कभी-कभी बारिश में भीगने या ज्यादा नमी वाले एनवायरनमेंट में रहने की वजह से कैमरे के लेंस पर धुंध दिखाई देने लग जाती है। इसकी वजह से फोटो भी धुंधली आती हैं और कैमरे की क्वालिटी खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आपके डिवाइस के कैमरे में भी नमी चली गई है, तो चलिए जानते हैं कि कैमरे में नमी आने पर सबसे पहले क्या करें… अगर आपके फोन के कैमरे में भी धुंध दिखाई दे रही है, तो सबसे पहले डिवाइस को को बारिश और पानी से दूर रखें।
अगर डिवाइस गीला है, तो उसे फटाफट ऑफ कर दें और चार्जिंग पर गलती से भी न लगाएं। डिवाइस के बाहरी हिस्से को सुखा लें, इसके बाद मुलायम कपड़े से इसे अच्छे से साफ करें। अब फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर कुछ देर के लिए छोड़ दें, ताकि नमी धीरे-धीरे बाहर निकल जाए।
वहीं, अगर नमी कैमरे के अंदर तक जा चुकी है, तो सिर्फ बाहरी लेंस को क्लीन करने से समस्या दूर नहीं होगी। ऐसी कंडीशन में फोन को सूखने के लिए कुछ समय दें। ऐसा भी देखा गया है कि फोन में पानी जाने पर अक्सर उसे चावल के डिब्बे में रखने की सलाह दी जाती है लेकिन ये तरीका भरोसेमंद नहीं है क्योंकि चावल के छोटे कण और धूल फोन के पोर्ट में फंस सकते हैं।
इसकी जगह अगर आप सिलिका जेल के पैकेट यूज करते हैं तो आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। कैमरे में नमी आ जाने पर मोबाइल को कभी भी हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप से सुखाने की गलती न करें। ज्यादा गर्मी डिवाइस के डिस्प्ले, बैटरी और दूसरे इंटरनल पार्ट्स को डैमेज कर सकती है।
फोन को जोर से न झटकें और लेंस को खोलकर खुद साफ न करें।
