राष्ट्रवाणी: Coolpad जल्द ही एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली अनोखी वाइड-स्क्रीन मिलेगी। इस …और पढ़ें दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन वाला Android स्मार्टफोन बजट में, MediaTek प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Coolpad जल्द ही एक नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो अपने वाइड-स्क्रीन डिजाइन की वजह से सबसे खास होने वाला है। इस डिवाइस को पहले इसी महीने चीन में पेश किया जा सकता है। खास बात ये है कि इस फोन की कीमत 999 युआन यानी करीब 13,000 रुपये बताई जा रही है।

डिवाइस में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है, जो नॉर्मल स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा चौड़ी होने वाला है। इस तरह का डिजाइन अब तक प्रीमियम सेगमेंट में ही देखने को मिल रहा था लेकिन अब बजट में भी ऐसा फोन देखने को मिलेगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 720p रेजोल्यूशन के साथ आ सकती है लेकिन इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 हो सकता है, जो फोन पर कुछ पढ़ने और एक साथ कई काम करने के लिए ज्यादा चौड़ी स्क्रीन ऑफर करेगा।

हालांकि, फोन में नीचे की तरफ मोटा बेजल भी देखने को मिलने वाला है, जिससे साफ है कि कंपनी ने इसकी कीमत कम रखने के लिए डिजाइन में कुछ समझौते किए हैं। डिवाइस के पिछले हिस्से पर हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और टेक्सचर्ड बैक पैनल मिल सकता है। रिपोर्ट्स में सामने आए हैंड्स-ऑन वीडियो से पता चलता है कि इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।

ये 6nm प्रोसेस होगा, जिसे बजट स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है। Coolpad के इस अपकमिंग डिवाइस में एक और खासियत इसका DroiClaw Zhuge 3 ऑपरेटिंग सिस्टम बताया जा रहा है। इसे खास तौर पर 10:16 वाइड-स्क्रीन फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

फोन में एआई बेस्ड फीचर्स और सिस्टम लेवल पर इंटीग्रेशन मिल सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसके सभी फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version