राष्ट्रवाणी: फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में खरीदे गए आईफोन की असलियत जांचने के तरीके बताए गए हैं। IMEI नंबर, सीरियल नंबर, …और पढ़ें फ्लिपकार्ट-अमेजन सेल में नकली आईफोन तो नहीं खरीद लिया? घर बैठे ऐसे करें असली-नकली की पहचान जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

इन दिनों फ्लिपकार्ट Big Billion Days सेल और अमेजन पर Great Indian Festival सेल चल रही है। इस दौरान आईफोन समेत कई स्मार्टफोन पर सबसे बड़ी डील्स देखने को मिल रही हैं। ऐसे में कई ग्राहक कम कीमत पर एप्पल का फोन खरीद रहे हैं।

हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपको असली आईफोन ही मिला हो। मोबाइल की पैकेजिंग और बाहरी डिजाइन देखकर ही उसकी असलियत का फैसला करना ठीक नहीं है। अगर आपने भी सेल से आईफोन ले लिया है तो कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे ही फोन की पहचान और उसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

चलिए जानें कैसे… सबसे पहले तो आईफोन असली है या नहीं, इसे चेक करने के लिए उसका IMEI नंबर देखें। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और General के बाद About ऑप्शन ओपन करें। यहां IMEI नंबर दिखाई देगा।

आप फोन पर *#06# डायल करके भी IMEI नंबर चेक कर सकते हैं। इसके बाद बॉक्स पर लिखे IMEI नंबर से इसे मैच करें। अगर दोनों नंबर अलग हैं, तो फोन की ऑथेंटिसिटी और सेल से जुड़ी डिटेल्स चेक कराएं।

ध्यान रहे कि IMEI नंबर का मिलना अकेले फोन के असली होने की गारंटी नहीं है। फोन की सेटिंग्स में जनरल और फिर About सेक्शन में जाकर Serial Number भी चेक करें। इसके बाद एप्पल की ऑफिशियल Check Coverage वेबसाइट पर जाकर यहां सीरियल नंबर डालकर डिवाइस से जुड़ी उपलब्ध डिटेल्स चेक करें।

वेबसाइट पर डिटेल्स मिलना एक अच्छा संकेत है, लेकिन इससे अकेले ये साबित नहीं होता कि फोन असली है। नकली डिवाइस पर भी किसी दूसरे फोन का सीरियल नंबर यूज किया जा सकता है। असली आईफोन में एप्पल का ओरिजनल iOS ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलता है।

साथ ही फोन में App स्टोर, एप्पल Account और iOS Software Update जैसे ऑप्शंस मिलते हैं। सिर्फ आईफोन जैसा दिखने वाला डिजाइन या एप्पल का लोगो इसकी असलियत साबित नहीं करता। जरूरत पड़ने पर एप्पल Support या सर्विस सेंटर से भी इसे चेक कराएं।

इसके अलावा अमेजन या फ्लिपकार्ट से फोन खरीदते टाइम सेलर की डिटेल्स, प्रोडक्ट डिटेल्स और रिटर्न पॉलिसी जरूर देख लें। डिलीवरी मिलने पर इनवॉइस सेफ रखें और फोन की पैकेजिंग व सील चेक करें। संभव हो तो पैकेज खोलते टाइम एक वीडियो बना लें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version