राष्ट्रवाणी: अमेजन ने अपने टैबलेट लाइनअप में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए नई अमेजन Alexa Tablet सीरीज को …और पढ़ें अमेजन Alexa Tablet सीरीज ग्लोबली लॉन्च। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन ने अपनी नई अमेजन Alexa टैबलेट लाइनअप को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जिसमें सबसे खास बात ये है कि अब यूजर्स को गूगल Play स्टोर के जरिए सीधे एप्स डाउनलोड करने का एक्सेस मिलेगा।

इस लेटेस्ट लाइनअप में अमेजन Alexa Tablet 8, Alexa Tablet 11 और Alexa Tablet 12 प्रो शामिल हैं। ये तीनों टैबलेट्स Alexa+ एआई के साथ आते हैं और इनमें MediaTek चिपसेट्स के साथ 8GB तक रैम मिलती है (टॉप मॉडल में 16GB तक का ऑप्शन है)। अमेजन Alexa Tablet 12 प्रो में 2.5K रेजोल्यूशन के साथ दो डिस्प्ले ऑप्शन्स मिलते हैं।

इसके अलावा ये टैबलेट मैग्नेटिकली जुड़ने वाले प्रो Keyboard और USI 2.0 प्रो Pen को भी सपोर्ट करता है। अमेजन Alexa Tablet 8 की शुरुआती कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए $229.99 (लगभग 19,300 रुपये) रखी गई है। ये ग्रेफाइट, रोजेट और टील कलर्स में उपलब्ध है।

Alexa Tablet 11 का 8GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल $329.99 (लगभग 27,700 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। ये मॉडल ग्रेफाइट, एमेथिस्ट और माचा कलर्स में लॉन्च हुआ है। वहीं टॉप-एंड मॉडल अमेजन Alexa Tablet 12 प्रो की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए $499.99 (लगभग 42,000 रुपये) है।

इसके नैनोमैट डिस्प्ले वेरिएंट की शुरुआती कीमत $549.99 (लगभग 46,000 रुपये) तय की गई है। ये सिर्फ ग्रेफाइट शेड में उपलब्ध होगा। अमेजन ने इन नए टैबलेट्स के साथ Alexa Tablet प्रो Keyboard और प्रो Pen भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत क्रमश: $149.99 (लगभग 14,000 रुपये) और $89.99 (लगभग 8,000 रुपये) है।

ये तीनों मॉडल्स आज से ही अमेजन और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स जैसे Best Buy और Target के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नॉर्थ अमेरिका में इनकी शिपिंग 14 अक्टूबर से और यूरोपियन मार्केट्स में 19 अक्टूबर से शुरू होगी। अमेजन के ये सभी नए टैबलेट्स एंड्रॉयड पर चलते हैं और इनमें गूगल Play स्टोर का पूरा सपोर्ट मिलता है।

अमेजन के पुराने ‘Fire Tablets’ अपने खुद के ‘अमेजन Appstore’ पर चलते थे और उनमें ऑफिशियली गूगल Play स्टोर नहीं मिलता था। इनमें एक खास ‘Kindle Sanctuary’ मोड दिया गया है, जो 20 घंटे तक का रीडिंग टाइम देता है। इनमें ऑन-स्क्रीन इंटेलिजेंस और हैंड्स-फ्री लाइव सेशन्स के साथ इन-बिल्ट Alexa+ एआई मिलता है।

इसके साथ ही यूजर्स Prime Video, Audible और अमेजन Music का फायदा भी ले सकते हैं। अमेजन Alexa Tablet 12 प्रो स्टैंडर्ड डिस्प्ले और नैनोमैट डिस्प्ले- दोनों ऑप्शन्स में उपलब्ध है। नैनोमैट वेरिएंट में स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन और ग्लेयर को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है।

इसके लिए कंपनी ने कॉर्निंग के साथ मिलकर एक खास फोटोलिथोग्राफी प्रोसेस पर काम किया है। इसमें 12-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 280 ppi पिक्सल डेंसिटी और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। Alexa Tablet 12 प्रो ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट पर चलता है, जिसे 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी और क्वाड Dolby Atmos स्पीकर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

ये टैबलेट Alexa Tablet प्रो Pen और प्रो Keyboard को भी सपोर्ट करता है। प्रो Pen एक USI 2.0 एक्टिव पेन है, जो 4,096 लेवल्स के प्रेशर सेंसिटिविटी, टिल्ट डिटेक्शन, मैग्नेटिक डॉकिंग और वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। वहीं प्रो Keyboard बिना किसी ब्लूटूथ पेयरिंग के सीधे मैग्नेट के जरिए टैबलेट से जुड़ जाता है।

अमेजन Alexa Tablet 11 में 11-इंच का 2.5K डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 276 ppi पिक्सल डेंसिटी और 90Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। ये MediaTek 8189 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है।

इसमें डुअल Dolby Atmos स्पीकर्स भी दिए गए हैं। रियर साइड पर इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉल्स के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, ये सिंगल चार्ज में 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

आखिर में, एंट्री-लेवल अमेजन Alexa Tablet 8 में 8.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये भी ऑक्टा-कोर MediaTek 8189 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है।

कैमरा सेटअप देखें तो Alexa Tablet 8 में 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे लेकर दावा किया गया है कि ये 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version