राष्ट्रवाणी: किसी भी रिश्ते में छोटी-छोटी बातें बहुत मायने रखती हैं. खासकर जब बात प्यार की हो तो सुबह उठते ही पार्टनर का मैसेज देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. एक छोटा सा गुड मॉर्निंग या प्यार भरा मैसेज दिन की अच्छी शुरुआत करता है. लेकिन अगर सुबह-सुबह ऐसा मैसेज आ जाए, जिसमें ताना हो, शक हो या किसी बात को लेकर शिकायत की गई हो तो पूरा दिन खराब हो सकता है. इसका मतलब यह नहीं है कि गर्लफ्रेंड से अपनी परेशानी या नाराजगी जाहिर नहीं करनी चाहिए. जरूरी यह है कि अपनी बात किस तरह कही जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को किस तरह के मैसेज भेजने से बचना एक रिश्ता के लिए बेहतर होता है. अगर आपकी गर्लफ्रेंड रात में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन थी, लेकिन उसने आपको मैसेज नहीं किया तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपको नजरअंदाज कर रही है. हो सकता है कि वह किसी जरूरी काम में व्यस्त हो या उसे आराम करने का मन हो. ऐसे में सुबह उठते ही इस तरह का सवाल पूछना उसे ऐसा महसूस करा सकता है कि आप उस पर नजर रखते हैं. रिश्ते में प्यार के साथ भरोसा भी जरूरी है. बार-बार यह कहना कि सामने वाले को आपकी परवाह नहीं है, रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है. अगर आपको लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको समय नहीं दे पा रही है, तो अपनी भावना सीधे और सम्मान के साथ बताएं. अगर आप उसके साथ समय बिताना चाहते हैं, तो उन्हें बताएं जिससे वे आपकी भावनाएं को समझें. रिश्ते में समय के साथ बदलाव आना आम बात है. पढ़ाई, नौकरी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के कारण दोनों एक-दूसरे को पहले जितना समय नहीं दे पाते हैं. ऐसे में सुबह उठकर यह कहना कि वह पहले जैसी नहीं रही, उसे दुख पहुंचा सकता है. अगर आपको रिश्ते में दूरी महसूस हो रही है, तो इसका कारण समझने की कोशिश करें. हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड भी किसी परेशानी से गुजर रही हो और उसे आपके सपोर्ट की जरूरत हो. बिना किसी वजह के बार-बार शक करना रिश्ते में भरोसे को कमजोर कर सकता है. अगर हर बातचीत की शुरुआत सवाल-जवाब और सफाई मांगने से होगी, तो यह आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है. अगर आपके मन में किसी बात को लेकर शक है, तो उसे दबाकर रखने या सुबह-सुबह आरोप लगाने के बजाय सही समय पर खुलकर बातचीत करना बेहतर होगा. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version