राष्ट्रवाणी: गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज हर घर की जरूरत है. दूध, सब्जियां, फल और खाने-पीने की दूसरी चीजों को ताजा रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, कई बार फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो पाता. दरवाजा बार-बार खुल जाता है या बंद करने के बाद भी उसके किनारों से हवा बाहर निकलती रहती है. ऐसी स्थिति में फ्रिज को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और अंदर रखा सामान भी जल्दी खराब हो सकता है. अगर आपके फ्रिज में भी ऐसी समस्या आ रही है तो कुछ आसान तरीकों की मदद से आप इसे ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं. जानिए फ्रिज की देखभाल करने के आसान टिप्स के बारे में. फ्रिज के दरवाजे के चारों ओर लगी रबर की पट्टी को गैस्केट या डोर सील कहा जाता है. यह फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा को बाहर निकलने से रोकती है. समय के साथ इस पर गंदगी जम जाती है या रबर ढीली और खराब हो जाती है, जिस वजह से भी फ्रिज का दरवाजा लगने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में इसे साफ करने के लिए गुनगुने पानी और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. सफाई के बाद इसे अच्छी तरह सुखा लें. अगर रबर कहीं से कट गई है या खराब हो गई है, तो इसे बदलवाना बेहतर होगा. कई बार फ्रिज का दरवाजा इसलिए बंद नहीं होता, क्योंकि उसके अंदर सामान जरूरत से ज्यादा भर दिया जाता है. जरुरत से ज्यादा बोतलें, बड़े डिब्बे, बर्तन या सब्जियों की ट्रे दरवाजे के रास्ते में आ सकती हैं. ऐसे में फ्रिज के अंदर रखे सामान को अच्छे से जमाएं और जगह न होने पर उसमें सामान रखने से बचें. वहीं दरवाजा लगाने से पहले शेल्फ पर रखी बोतलों को भी जांचें. ध्यान रखें कि कोई डिब्बा या पैकेट दरवाजे के पूरी तरह बंद होने में रुकावट न बने. अगर फ्रिज सही सतह पर नहीं रखा है तो उसका दरवाजा ठीक से बंद होने में परेशानी हो सकती है. फ्रिज का आगे या पीछे की ओर जरूरत से ज्यादा झुका होना भी इसकी वजह बन सकता है. फ्रिज को समतल और मजबूत फर्श पर रखना बेहतर होता है. उसके नीचे लगे एडजस्टेबल पैरों की जांच करना भी जरूरी है. अगर फिर भी दरवाजा लगने में परेशानी हो रही हो तो टेक्निशियन की मदद लेना सही होगा. फ्रिज के दरवाजे को सही तरीके से खोलने और बंद करने में कब्जों यानी हिंज की अहम भूमिका होती है. लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर ये ढीले हो सकते हैं या इनमें खराबी आ सकती है. ऐसे में दरवाजा एक तरफ झुकने लगता है और ठीक से बंद नहीं होता. दरवाजे में ढीलापन, झुकाव या आवाज सुनाई दे, तो हिंज की जांच करवाना भी सही होगा. अगर इन्हें कसने या बदलने की जरूरत है तो टेक्निशियन से मदद लेना बेहतर रहेगा. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version