नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आगजनी, दंगा और भड़काऊ नारे लगाने सहित संज्ञेय अपराधों का आरोप लगाने वाली एक शिकायत पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट इसरा जैदी, रहीस अहमद की शिकायत पर सुनवाई कर रही थीं जिसमें आरोप लगाया गया था कि 25 फरवरी 2020 को उनके परिवार को घातक हथियारों से लैस भीड़ ने निशाना बनाया, भड़काऊ सांप्रदायिक नारे लगाए, अभद्र भाषा का प्रयोग किया, उनके घर को लूटा, उनकी संपत्ति के एक हिस्से को आग लगा दी और उन्हें धमकी दी।

अहमद की शिकायत में कहा गया है कि चूंकि मामले को असंबंधित शिकायतों के साथ जोड़ दिया गया है इसलिए अदालत पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दे सकती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version