नयी दिल्ली: दिल्ली के द्वारका में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय को विभिन्न ई-कॉमर्स मंचों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोप हैं कि डिलीवरी बॉय ने लौटाए गए सामान को पुराने या इस्तेमाल किए गए सामान से बदल दिया और उन्हें असली रिटर्न के तौर पर जमा कर दिया।

आरोपी की पहचान किशन के रूप में हुई है। वह ई-कॉमर्स मंचों के साथ काम कर रहा था और नियमित रिटर्न के दौरान व्यवस्थित तरीके से असली लौटाए गए उत्पादों को पुराने या इस्तेमाल किए गए सामान से बदल देता था। शिकायत सामने आने के बाद ंिबदापुर पुलिस थाने में एक ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शिकायत में कहा गया था कि लौटाए गए उत्पादों को धोखाधड़ी से बदला जा रहा था, जिससे कंपनियों को वित्तीय नुकसान हो रहा था। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित ंिसह ने कहा, ‘‘शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने उत्तम नगर के राजापुरी इलाके से आरोपी का पता लगाया और उसे पकड़ लिया।’’

ंिसह ने कहा कि उसके कब्जे से धोखाधड़ी से बदले गए कुल 38 पैकेज बरामद किए गए, जिसमें 22 पैकेट कपड़े, तीन कलाई घड़ियां, दो जोड़ी चप्पल, एक जोड़ी जूते और अन्य विविध सामान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ंिबदापुर और उत्तम नगर पुलिस थानों में पहले से दर्ज प्राथमिकी से संबंधित एक टैबलेट और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। किशन पर कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version