नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने जुलाई में यहां द्वारका उपनगर में आठ बांग्लादेशियों समेत 22 विदेशी नागरिकों को पकड़कर स्वदेश वापसी के लिए भेज दिया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिन विदेशियों को पकड़ा गया है उनमें बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा, नाइजीरिया के आठ, आइवरी कोस्ट के तीन, लाइबेरिया के दो और सेनेगल का एक नागरिक है. वे बिना वैध वीज.ा के अवैध रूप से देश में रह रहे थे और उन्हें द्वारका के विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया गया .

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ”उन्हें बिना वैध वीजा के भारत में रहते हुए पाया गया. उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनके निर्वासन का आदेश दिया. तदनुसार, उन्हें निरुद्ध केंद्र भेज दिया गया.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version