दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण को लेकर युवा प्रोटेस्ट कर रहे हैं. लेकिन ये विरोध-प्रदर्शन तब असामान्य हो गया, जब इसमें मारे गये नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे लगे. इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे. प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराज थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे.

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए प्रदर्शनकारी युवती कह रही है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली में सतत विकास नहीं हो रहा है, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह विकास मॉडल प्रॉफिट डेवलपमेंट मॉडल है, जनता का विकास मॉडल नहीं है. हमें जनता विकास मॉडल चाहिए, जो मॉडल नक्सली बीजापुर और बस्तर में लेकर आए हैं. वहां बाहर के ठेकेदारों को आने नहीं देते हैं. हमें नक्सलियों की लड़ाई को आगे लेकर जाना होगा.

हिडमा का पोस्टर कौन लाया?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदूषण के नाम पर जुटे प्रदर्शन में अचानक नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर और नारे कैसे आ गए. दिल्ली पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि यह पता लगाना जरूरी है कि कहीं किसी संगठित समूह ने प्रदर्शन को भटकाने की कोशिश तो नहीं की.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version