नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा को संबोधित एक पत्र में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में विकास के वादों को पूरा करने के लिए मिशन-मोड रणनीति की आवश्यकता है। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को उपराज्यपाल का पत्र सदन को पढकर सुनाया।

सक्सेना ने पत्र में कहा, ‘‘मैं अपने अभिभाषण में उल्लिखित वादों को पूरा करने की दिशा में रचनात्मक कदम उठाने के लिए सदन को बधाई देता हूं। हमें उनके कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन-मोड रणनीति की आवश्यकता है।

मुझे खुशी है कि सरकार ने इन प्रतिबद्धताओं पर काम करना शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण के लिए दिल्ली विधानसभा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने को लेकर सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया।
उपराज्यपाल ने नवनिर्वाचित दिल्ली विधानसभा को 25 फरवरी को संबोधित किया था।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने सदन की ओर से एक पत्र भेजकर उपराज्यपाल को औपचारिक रूप से सूचित किया कि उनके अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव 28 फरवरी को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था।
फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 में से 48 सीटें हासिल कर करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों पर सिमट गई थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version