नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने खनन इंजीनियर से साइबर ठग बने एक कुख्यात अपराधी को बहु-राज्यीय अभियान के बाद गिरफ्तार कर लिया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपी ने दिल्ली निवासी एक महिला से 8.10 लाख रुपये की ठगी की और ‘ई-कॉमर्स’ मंच के जरिए सात ‘आईफोन’ तथा एक ‘मैकबुक’ खरीदे. अधिकारी ने बताया कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और मिजोरम में अभियान के बाद आरोपी अजय कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि मंडल ने कथित तौर पर बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी सत्यापन के बहाने दिल्ली की एक महिला को ठगा.
उसने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को ‘रिमोट-एक्सेस एप्लीकेशन’ फोन में डाउनलोड करने के लिए उकसाया, जिसका इस्तेमाल आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल फोन पर नियंत्रण पाने और उसके खाते से रुपये अंतरित करने के लिए किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”धोखाधड़ी से प्राप्त धन का उपयोग ‘ई-कॉमर्स’ मंच के माध्यम से सात आईफोन और एक मैकबुक खरीदने में किया गया तथा पकड़े जाने से बचने के लिए अक्सर डिजिटल वाउचर का उपयोग किया गया.” उन्होंने बताया, ”जांचकर्ताओं ने झारखंड के गिरिडीह से एक साथ संचालित होने वाले संदिग्ध दो मोबाइल नंबरों की पहचान की. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से चोरी के रुपयों से खरीदा गया एक आईफोन बरामद किया गया.” खनन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक मंडल इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सरगना है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version