नई दिल्ली: देश में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। अक्तूबर में नवरात्रि और दीपावली-छठ के त्योहार में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। राजधानी दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनका परिचालन सितंबर से नवंबर के बीच होगा। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों पर यात्रियों को सीटों की उपलब्धता व यात्रा में आसानी होगी।

रेलवे का कहना है कि ये त्योहार स्पेशल ट्रेन यात्रियों को त्योहारों पर सुरक्षित, सुविधाजनक और समय पर यात्रा करने में मदद करेंगी। रेलवे ने भीड़ भाड़ से बचने व सीट आरक्षण में आसानी के लिए यात्रियों को अग्रिम टिकट बुकिंग की सलाह दी गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version