नई दिल्ली: दिल्ली समेत एनसीआर में शनिवार दोपहर को लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक से आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। फरीदाबाद में भी शनिवार को दोपहर बाद तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं दुपहिया वाहन चालक बारिश का आनंद लेते नजर आए।

वहीं नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा में दोपहर के वक्त आसमान में अचानक काले बादल छा गए। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इतना ही नहीं गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version