राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। जिले के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई प्रमुख रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।
मौसम और हालात की गंभीरता को देखते हुए, बस्तर कलेक्टर ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर आज जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
