यरुशलम. इजराइल ने मंगलवार को कतर में हमास नेतृत्व को निशाना बनाकर हमला किया. इस हमले के साथ ही हमास के खिलाफ इजराइल का अभियान और व्यापक हो गया. धमाके के बाद कतर की राजधानी दोहा के क्षितिज पर काला धुआं छा गया. अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है.

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं. सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के बाद से, लगभग दो साल से चल रहे युद्ध में यह दूसरी बार है, जब ऊर्जा संपन्न राष्ट्र कतर पर सीधा हमला हुआ है. यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमला कैसे किया गया, हालांकि एक इजराइली सैन्य प्रवक्ता ने इजराइली वायुसेना द्वारा हमले को अंजाम देने का ज.क्रि किया. हमले के बीच कतर एयरवेज का विमान दोहा में उतरता रहा, जबकि कतर की वायुसेना का कम से कम एक विमान देश के ऊपर गश्त लगाता रहा.

कतर ने दोहा स्थित हमास के राजनीतिक मुख्यालय पर हुए ”कायराना इज.राइली हमले” की निंदा की. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने इसे ”सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का घोर उल्लंघन” बताया. कतर का विशाल अल-उदैद एयरबेस 12 दिनों तक चले ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान ईरानी हमले की चपेट में आ गया था. इस एयरबेस पर अमेरिकी सेना का पश्चिम एशिया स्थित सेंट्रल कमांड का अग्रिम मुख्यालय स्थित है. इस युद्ध में अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला किया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version