राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा के डेटोना बीच में आयोजित रैली से पहले उन्हें सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने के आरोप में 21 वर्षीय महिला एलिसन अल्ब्रो को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. ट्रंप शुक्रवार को रिपब्लिकन गवर्नर पद के उम्मीदवार बायरन डोनाल्ड्स के समर्थन में वोट जुटाने के लिए डेटोना पहुंचे थे. हालांकि, रैली से एक रात पहले एलिसन अल्ब्रो ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वह अगले दिन अपने शहर में ट्रंप की रैली में जा रही हैं ताकि उन्हें अपनी ग्लॉक से गोली मार सकें.इस पोस्ट की जानकारी मिलते ही फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के सदस्यों ने वोलुसिया काउंटी शेरिफ कार्यालय से संपर्क कर लिखित धमकी की सूचना दी. वोलुसिया काउंटी के शेरिफ माइक चितवुड ने शुक्रवार को अल्ब्रो की गिरफ्तारी की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि और अपने विभाग के सोशल मीडिया पेज पर उसकी पोस्ट की प्रति साझा करते हुए चेतावनी दी कि राष्ट्रपति की हत्या की धमकियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पहले 24 घंटों में शेरिफ की इस पोस्ट को लगभग 20,000 बार शेयर किया गया.रिकॉर्ड के अनुसार, महिला पर जान से मारने की लिखित धमकी देने और अपराध को अंजाम देने के लिए संचार उपकरण का अवैध उपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं. जब कानून प्रवर्तन अधिकारी अल्ब्रो के डेटोना स्थित घर पहुंचे, तो वह रो रही थी और उसने स्वीकार किया कि वह जानती है कि पुलिस वहां क्यों आई है. उसने बताया कि उसकी मां के फोन करने के बाद उसने वह पोस्ट हटा दी थी.अधिवक्ता के अनुसार, अल्ब्रो ने दावा किया कि उसकी पोस्ट महज एक मजाक थी. उसके पास कोई ग्लॉक या हथियार नहीं है और वह बंदूकें पसंद नहीं करती. उसने यह भी माना कि वह ट्रंप को पसंद नहीं करती, लेकिन उसकी किसी को गोली मारने की योजना नहीं थी. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां कोई बंदूक या हथियार नहीं मिला. शेरिफ चितवुड, जो ऑनलाइन धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए जाने जाते हैं, ने सलाह दी कि इस तरह के मजाक पोस्ट करने से पहले लोग दो बार सोचें. अभियोजकों ने सुनवाई तक अल्ब्रो को जेल में रखने का प्रस्ताव दिया है और वह सोमवार को अगली सुनवाई तक बिना जमानत के वोलुसिया काउंटी जेल में बंद है. रविवार, 01 नवम्बर 2026 रवि, 01 नव. 2026 | 09:17 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

