राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा: प्रेम विवाह के बाद पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक युवक के साथ उसके ही दोस्त ने कथित रूप से मारपीट कर दी। आरोप है कि दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की पिटाई की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। ग्राम बहरीझोरखी निवासी सुकसेन केरकेट्टा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब सात माह पहले उसने ग्राम कटकोना निवासी ज्योति मिंज से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे। इस दौरान उसके दोस्त रामदुलार का घर आना-जाना था और उसकी पहचान सुकसेन की पत्नी से भी हो गई थी।शिकायत के मुताबिक करीब दो माह पहले पत्नी मायके चली गई। सुकसेन उसे वापस लाने दो-तीन बार कटकोना गया, लेकिन वह नहीं लौटी। आरोप है कि 19 जुलाई की शाम करीब पांच बजे रामदुलार अपने भाई रामकुमार के साथ उसके घर पहुंचा और पत्नी को लेने जाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में सुकसेन के गले में चोट आई है। पसान पुलिस ने सुकसेन केरकेट्टा की शिकायत पर आरोपित रामदुलार और रामकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- कोल इंडिया का डिजिटल पहलू: विक्रेता अभी भी बिलिंग के पाषाण युग में क्यों फंसे हुए हैं? – भारतीय पीएसयू
- सीसीएल कर्मचारी कल्याण सेवाओं के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ा रहा है – भारतीय पीएसयू
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
