राष्ट्रवाणी, 29 मई 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दर्द निवारक टेबलेट सहित पांच दवाओं को अवमानक घोषित करते हुए उनके भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी जिला औषधि नियंत्रण अधिकारियों, दवा विक्रेताओं, अस्पतालों और थोक वितरकों को संबंधित बैच की दवाओं का उपयोग और विक्रय तुरंत बंद करने को कहा है।

विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई भारतीय औषधि महानियंत्रक कार्यालय से 27 मई को प्राप्त ई-मेल तथा राजस्थान शासन द्वारा जारी अलर्ट नोटिस के आधार पर की गई है। उल्लेखनीय है कि इनमें से कुछ दवाओं पर राजस्थान में पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

जांच के दौरान ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आईपी 5 आईयू प्रति मिलीलीटर (टोसीन) के बैच नंबर आई-7881 को परीक्षण में “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” पाया गया। इसके अलावा खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर द्वारा चार अन्य दवाओं को मिथ्याछाप और अवमानक स्तर का घोषित किया गया है।

इन दवाओं में नारवेन-पी टैबलेट (बैच एमटी-250777, अवसान तिथि 04/2027), फ्लामो स्टार-एपी टैबलेट्स (बैच एसएआई-25029, अवसान तिथि 12/2026), एसीएचई पी टैबलेट्स (बैच एलवी 25डीटी-066बी, अवसान तिथि 03/2027) तथा कोल्ड जिया टैबलेट्स (बैच जीटी-25294ए, अवसान तिथि 07/2028) शामिल हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित बैच का स्टॉक कहीं भी पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल जब्ती और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इन बैच नंबर वाली दवाओं का उपयोग न करें और किसी भी संदेह की स्थिति में नजदीकी औषधि नियंत्रण कार्यालय को सूचना दें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version