राष्ट्रवाणी, 13 जुलाई 2026। शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (चीफ पीआरओ) का पद भार डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव से ग्रहण किया। विलासराव का स्थानांतरण रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर हुआ है। श्री शेख समी उर रहमान 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी है। श्री रहमान इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे।

श्री रहमान आईआरटीएस के 2015 बैच के अधिकारी है। श्री शेख समी उर रहमान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थापना के पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे सहायक परिचालन प्रबंधक, मंडल परिचालन प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी रह चुके हैं।

उनके नेतृत्व में वाराणसी मंडल ने विभिन्न वाणिज्यिक पहलों के माध्यम से उल्लेखनीय अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। उन्हें वर्ष 2024 में भारतीय रेल का प्रतिष्ठित “अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार (Ati Vishisht Seva Puraskar)” भी प्राप्त हुआ ।

मूलतः छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी श्री रहमान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर से सूचना प्रौद्योगिकी में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। वर्ष 2016 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेल यातायात सेवा में चयनित होने के उपरांत उन्होंने 14 दिसंबर 2016 को भारतीय रेल में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version