भिलाई। दुर्ग में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। पद्मनाभपुर इलाके में चल रही प्रार्थना सभा अचानक विवाद का कारण बन गई और देखते ही देखते मामला बड़ा बवाल बन गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाफना मंगलम के पास एक घर में प्रार्थना सभा हो रही थी। पड़ोसियों ने शक जताया कि इस सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसकी खबर बजरंग दल को मिली और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सभा को रोकने की कोशिश में कहासुनी बढ़ी और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा।

बजरंग दल की ओर से ज्योति शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। वे जय श्रीराम के नारे लगाने लगे और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईसाई समुदाय लगातार धर्मांतरण करवा रहा है। उनका आरोप है कि जॉन नामक व्यक्ति ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से हाथापाई की।

ज्योति शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि जॉन को जिला बदर किया जाए और उसकी बैंक डिटेल की जांच हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस पादरी को थाने ले जाने लगी तो भीड़ ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया।

दुर्ग एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थना सभा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। यहां बजरंग दल और ईसाई समुदाय के बीच झड़प हुई जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ी। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं बजरंग दल का कहना है कि अगर ऐसी गतिविधियां जारी रहीं तो वे बड़े आंदोलन करेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version