भिलाई। दुर्ग के नगपुरा स्थित ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छग ग्रामीण बैंक नगपुरा में आरोपी पंकज साहू ने चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया।

नगपुरा चौकी में राज्य ग्रामीण बैंक की ब्रांच मैनेजर अंकिता भदोरिया ने मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह करीबन 06 बजे उन्हें बैंक में काम करने वाले चपरासी तोप सिंह पारकर ने फोन करके बताया कि बैंक के शटर का ताला टूटा हुआ है। फिर वे तुरंत बैंक पहुंची और देखी तो बैंक के शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखे सभी समान को चेक किये तो बैंक के अंदर वॉल्ट रूम का चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था। बैंक के अंदर एक सैफ का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन अज्ञात चोर तोड़ नहीं पाया था।

शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी की छानबीन पुलिस ने की, जिसमें ग्राम कोटनी निवासी पंकज साहू नामक व्यक्ति को पकड़कर कर पूछताछ की गई। युवक ने छग ग्रामीण बैंक में चोरी करने का प्रयास करना कबूल किया। आरोपी पंकज साहू द्वारा चोरी के प्रयास में टूटे हुए 04 नग ताला एवं 01 नग लोहे के सब्बल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version