दुर्ग. छत्तीसग­ढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार रात को घर के बाहर पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भिलाई शहर के छावनी थानाक्षेत्र में सोमवार रात गणेश बैरागी नाम के व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने संजय और शुभम नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 21 वर्षीय है.

अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक सोमवार रात लगभग सा­ढ़े 10 बजे गणेश के घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे लेकिन गणेश की बहू सोनू बैरागी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. उन्होंने बताया कि पटाखे फोड़ने से रोकने पर दोनों युवक सोनू से बहस करने लगे और ‘कटर’ निकालकर उसका पीछा करते हुए घर के अंदर घुस गए.

अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी संजय और शुभम गाली-गलौच करते हुए घर के अंदर घुसे तब गणेश और परिवार के अन्य सदस्यों ने युवकों को रोकने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों ने गणेश पर कटर से हमला कर दिया. अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद गणेश जमीन पर गिरे और दोनों हमलावर वहां से भाग गए. पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने गणेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version