भिलाईनगर, 23 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने राखी की बुकिंग एवं डाक भेजने की सुविधा के लिए रविवार को भी डाकघर खोलने का निर्णय लिया है। दुर्ग संभाग के अधीक्षक डाकघर द्वारा 21 अगस्त को जारी निर्देश के अनुसार 23 अगस्त 2026, रविवार को संबंधित डाकघर खोलकर राखी की बुकिंग का कार्य किया जाएगा।

जारी पत्र में दुर्ग, भिलाई-2, भिलाई, रिसाली, भिलाई-3, धमधा, कुम्हारी, नंदिनी, पाटन, बालोद, गुरुर, दल्लीराजहरा, डोंडी लोहारा, डौंडी, बेमेतरा, बेरला, साजा, नांदघाट और नवागढ़ सहित संबंधित डाकघरों के डाकपाल एवं उपडाकपालों को निर्देशित किया गया है।

विभाग ने रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए राखी की बुकिंग से संबंधित कार्य सुचारू रूप से संपादित करने तथा बुक किए गए आर्टिकल्स की जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि बुकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सिस्टम मैनेजर से संपर्क किया जाए।

डाक विभाग के इस निर्णय से राखी भेजने वाले लोगों को रविवार को भी डाक बुक कराने की सुविधा मिल सकेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version